जशपुर

मशरूम बीनने गई दो महिलाओं का हाथी से सामना, एक की मौत, एक गंभीर
14-Jul-2023 2:49 PM
मशरूम बीनने गई दो महिलाओं का हाथी से सामना, एक की मौत, एक गंभीर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 14 जुलाई।
जंगल में हाथी से सामना होने पर, जान बचा कर भाग रही ग्रामीण महिला की मृत्यु हो गई। इस घटना में एक महिला घायल है। उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना जशपुर जिले के तपकरा वन परिक्षेत्र के पगुराबहार गांव की है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को मृतिका गिरजा बाई पति परमेश्वर 50 वर्ष और देवकी बाई  52 वर्ष गुरूवार को गांव के पास स्थित जंगल में मशरूम बीनने गए हुए थे। 

इसी दौरान, उसका सामना जंगल में डेरा जमाएं हुए हाथी से हो गया। सामने हाथी को देख कर, दोनों महिलाओं ने भागने का प्रयास किया। काफी देर तक, दोनों महिलाओं के जंगल से वापस ने आने पर, उनके स्वजन और स्थानीय रहवासी, जंगल में खोज के लिए निकले। बहुत देर तक खोजने के बाद, दोनों महिलाएं अचेत अवस्था में मिली। दोनों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद गिरजा बाई को मृत घोषित कर दिया। वहीं, देवमती बाई का उपचार किया जा रहा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news