महासमुन्द

रिमझिम बारिश से मौसम खुशगवार, खेती-किसानी में आएगी तेजी
16-Jul-2023 3:25 PM
 रिमझिम बारिश से मौसम खुशगवार, खेती-किसानी में आएगी तेजी

महासमुंद,16जुलाई। कल शाम हुई रिमझिम बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। बीते पखवाड़े भर से बारिश ब्रेक होने की वजह से उमस भरी गर्मी से लोग व्याकुल थे, वहीं खेती पिछडऩे लगी थी। किसान भी अच्छी बारिश की प्रतीक्षा कर रहे थे। हालांकि आज हुई बारिश भी पर्याप्त नहीं है। लेकिन गर्मी से सूख रही फसलों के लिए अमृत के समान है। इधर मौसम विभाग ने सप्ताह भर बारिश का अनुमान लगाया है।                                          

मिली जानकारी के अनुसार अब भी जिले में अनेक किसान बोनी नहीं कर पाए हैं,  लेकिन अब बारिश के बाद कृषि कार्यों में तेजी की उम्मीद है। पिछले पखवाड़े भर से पर्याप्त बारिश नहीं होने की वजह से अब खेती पिछडऩे लगी थी जिससे किसान चिंतित हैं। साधन संपन्न किसानों ने जहां रोपाई शुरू कर दी है, वहीं, नांदगांव, मुढ़ेना, बिरकोनी ग्रामों के सैकड़ों किसान अब भी बोनी नहीं कर पाए हैं।

मानसून के प्रारंभ में हुई बारिश से खेत लबालब जरूर हुए। इससे कुछ किसानों ने खेतों में बीज आदि का छिडक़ाव किया है, लेकिन अनेक किसान खेतों की जुताई तथा दवा-बीज आदि खरीदने में व्यस्त थे। जब बोनी का समय आया तो बारिश ही बंद हो गई।  मामाभांचा, झालखम्हरिया, अरंड, मोहंदी,सिरगिड़ी, जामली सहित दर्जनों गांवों के किसानों ने बताया कि पानी की कमी अब भी बनी हुई है। किसानों के अनुसार खेतों की के लिए अच्छी बारिश की आवश्यकता है।

कल-आज हुई बारिश ने खेतों के लिए अमृत का काम किया। आगामी कुछ दिनों में अच्छी बारिश की संभावना है। इससे किसानी कार्य में तेजी आएगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news