महासमुन्द
विहिप ने चलाया स्वच्छता अभियान
17-Jul-2023 2:39 PM
महासमुंद,17जुलाई। बम्हनेश्वरनाथ महादेव मंदिर बम्हनी के मन्दिर परिषद एवं नदी के घाट में कल विश्व हिंदू परिषद महासमुंद ने मन्दिर स्वच्छता अभियान चलाया। यह स्वच्छता अभियान परिषद द्वारा पूरे सावन मास भर चलाया जाएगा। उन्होंने आम जनमानस से अनुरोध किया है कि वे भी इस स्वच्छता अभियान में सहभागिता निभाएं। इस स्वच्छता अभियान में प्रमुख रूप से विश्व हिंदू परिषद के अखिलेश लूनिया, विक्की चंद्राकर, रामेश्वर साहू, दानेश्वर सिन्हा, संजय यादव, नेहरू पटेल, हिमांशु तिवारी, कान्हा प्रधान, हिमांशु तिवारी, दुर्गा वाहिनी के वंदना सेन, भगवती देवांगन आदि शामिल हुए।