कोण्डागांव

भूमि अभिलेखों के संपूर्ण डिजिटाईजेशन एवं प्रबंधन के लिए राष्ट्रपति के हाथों कोंडागांव जिला सम्मानित
19-Jul-2023 9:28 PM
भूमि अभिलेखों के संपूर्ण डिजिटाईजेशन एवं प्रबंधन के लिए राष्ट्रपति के हाथों कोंडागांव जिला सम्मानित

कोंडागांव, 19 जुलाई। भूमि अभिलेखों के संपूर्ण डिजिटाईजेशन और प्रबंधन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा कोंडागांव जिले को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्वारा देश के 75 जिलों को भूमि सम्मान प्लेटिनम अवार्ड से सम्मानित किया गया, जिसमें कोंडागांव जिला भी शामिल है। डिजिटल इंडिया लैंड रिकार्ड मॉनिटरिंग प्रोग्राम के अंतर्गत केन्द्र सरकार के संसाधन एवं पंचायत विभाग द्वारा भूमि के अभिलेखों के संपूर्ण डिजिटाईजेशन तथा बेहतर प्रबंधन के लिए सम्मान प्रदान किया गया।

छत्तीसगढ़ शासन की ओर से राजस्व सचिव और संचालक द्वारा यह पुरस्कार प्राप्त किया गया। कोंडागांव जिले की ओर से यह सम्मान संयुक्त कलेक्टर मनोज केसरिया ने प्राप्त किया।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news