बीजापुर

कांग्रेस सरकार में केवल भ्रष्टाचार और घोटाले हुए -मुदलियार
21-Jul-2023 9:24 PM
कांग्रेस सरकार में केवल भ्रष्टाचार और घोटाले हुए -मुदलियार

  भूपेश सरकार के खिलाफ भाजपा का धरना-प्रदर्शन, सीएम का पुतला फूंका  
राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर, 21 जुलाई।
भारतीय जनता पार्टी ने स्थानीय मुद्दों व जन समस्याओं को मुखरता से उठाते हुए कांग्रेस सरकार और स्थानीय विधायक विक्रम मंडावी पर हमला बोला। 

शुक्रवार को नए बस स्टैंड में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन  कर भाजपा ने पट्टा वितरण में भेदभाव किए जाने, किसानों से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि राशि की वसूली, देव गुड़ीयों में भारी भ्रष्टाचार, शासकीय भवनों में भ्रष्टाचार,  सीसी सडक़, स्कूल भवनों में मरम्मत कार्य में भ्रष्टाचार, चेक डेम, इंडोर स्टेडियम, मैदानों में फ्लड लाइट सहित अन्य मुद्दों में किये जा रहे भ्रष्टाचार को लेकर विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। 

धरना प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं, किसानों व स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व  मंत्री महेश गागड़ा ने कहा कि कांग्रेस सरकार किसानों की हितैषी बनने का ढोंग कर रही हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि वसूलने लाभाविन्त किसानों को अवैध नोटिस भेजा जा रहा है। जिसके दोषी अधिकारी कर्मचारियों के विरुद्ध अविलंब कार्रवाई करने की मांग उन्होंने की हैं। 

पूर्व मंत्री गागड़ा ने स्थानीय विधायक पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा बीजापुर में विकास के नाम पर हर क्षेत्र में  भ्रष्टाचार नजऱ आता हैं। विधायक   अपने चहेते ठेकेदारों के माध्यम से भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहे है। इसका खामियाजा आने वाले चुनाव में नजऱ आएगा। स्थानीय भर्ती प्रक्रिया में पैसे लेन देन का आरोप भी गागड़ा ने लगाया हैं। स्थानीय भर्ती प्रक्रिया  समाप्त किया गया,  बेरोजगार युवाओं को आज दर-दर भटकना पड़ रहा है इसके लिए कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है। पूर्व मंत्री ने  जिस तरीके से जिले में  घोटाले किए हैं। उसको जनता के सामने रखते हुए गागड़ा ने कहा कि हाल ही में खेल सामग्री में  बड़ा घोटाला किया गया हैं। 

भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए  भ्रष्टाचार  को  गिनाया। उन्होंने कहा कि पौने पांच सालों में विकास के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है। मुदलियार ने कहा-कांग्रेस सरकार में केवल भ्रष्टाचार और घोटाले हुए हैं। जिस प्रकार 1500 करोड़ चावल घोटाला, पट्टा, बीजापुर और भोपाल पटनम में पट्टा वितरण किया।  उसमें भी 50 हजार रुपए लिए गए। उन्होंने जनता को अवगत कराते हुए कहा कि विधायक मंडावी और उनके मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने  प्रधानमंत्री आवास, प्रधानमंत्री आयुष्मान जैसे योजनाओं को वापस किया है। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एसटी, एससी वर्ग के नाम पर फर्जी जाति बनाकर नौकरी करने वाले के खिलाफ कई बार अवगत कराने पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का युवा मोर्चा ने पुतला जलाया। 

इस मौके पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष जिलाराम राना, कोषाध्यक्ष संजय लुक्कड़, प्रदेश कार्य समिति सदस्य युवा मोर्चा फूलचन्द गागड़ा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बलदेव उरसा, चिन्नारम तेलम, ऊर्मिला तोकल, रंजना उद्दे, बसंती लिंगम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news