सूरजपुर

चुनाव में पार्टी एकजुट होकर करेगी काम-सम्मारी लाल
22-Aug-2023 10:21 PM
चुनाव में पार्टी एकजुट होकर करेगी काम-सम्मारी लाल

आठ दिनी प्रवास पर पहुंचे झारखंड के कांके विस के भाजपा विधायक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजपुर, 22 अगस्त। जैसे जैसे विस चुनाव नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टियां अपनी रणनीति बनाने बैठकें करना प्रारंभ कर दिए हैं। चुनाव के मद्देनजर राजपुर के अग्रसेन भवन में अपने आठ दिवसीय प्रवास पर पहुँचे झारखंड के कांके विधानसभा के भाजपा विधायक सम्मारी लाल ने भाजपा पदाधिकारियों की बैठक ली।

   वर्ष 2023 के चुनाव को महज 2 महीने से भी कम बचे हुए हैं, ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी रणनीति बनाने पार्टी कार्यकर्ताओं की लगातार बैठक ले रहे हैं। इस कड़ी में आठ दिवसीय प्रवास पर पहुंचे रांची के विधानसभा कांके के विधायक समरी लाल ने भाजपा पदाधिकारियों की फीडबैक लेने बैठक ली।

 उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि इस चुनाव में पार्टी एकजुट होकर कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में जनता को जो धोखा मिला है, जनता सब देख रही है। भाजपा इस चुनाव में अपनी जनहितैषी मेनिफेस्टो लेकर आएगी, उसी उद्देश्य को लेकर हम यहां चुनाव रणनीति बना रहे हैं और उसी को लेकर उतरेंगे।

उन्होंने पार्टी में हो रहे गुटबाजी के संबंध में सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यकर्ता नेता है, जिनको कमान दी जाती है और जिनके कंधों पर जिम्मेदारी दी जाती है वह नेतृत्व है। उन्होंने कहा कि पहले 15 साल जो रमन जी की सरकार थी, उनके द्वारा किए गए काम एवं केंद्र की जनकल्याणकारी किए गए कार्य यह हमारी पूंजी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में जो हो रहा है वह एक तथ्य है, इन सारी चीजों को लेकर हम इस चुनाव में उतरेंगे और बताएंगे कि हमने अच्छा काम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि जनहित में लोक कल्याणकारी योजना का और इन कांग्रेस के जो लोग हैं इन लोगों से मुक्ति दिलाने यही हमारा मेनिफेस्टो होगा और जनता भी यही चाह रही है।

इस दौरान विधानसभा प्रभारी अम्बिकेश केशरी भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल पूर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा उद्धेशरी पैकरा संजय सिंह प्रवीण अग्रवाल मुन्ना लाल चौधरी अनिल दुबे अनिल तिवारी शुभम सोनी सहित अन्य भाजपा में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news