सूरजपुर

हमारे एक-एक कार्यकर्ता भूलन सिंह होंगे- अमित मंडल
25-Aug-2023 8:18 PM
हमारे एक-एक कार्यकर्ता भूलन सिंह  होंगे- अमित मंडल

  झारखंड से पहुंचे विधायक ने कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बिश्रामपुर, 25 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र में भूलन सिंह मरावी को प्रत्याशी घोषित कर पूरी तरह चुनाव तैयारियों में जुट गई है। लगातार नेताओं कार्यकर्ताओं की बैठकों का दौर जारी है। इस क्रम में विधायक प्रवास कार्यक्रम के तहत झारखंड के गोड्डा से विधायक अमित मंडल ने कार्यकर्ताओं से गहन चर्चा कर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की स्थिति परिस्थितियों का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं के सुझाव लिए।

भाजपा इस बार जीतने कोई कसर बाकी नहीं छोडऩा चाहती। लिहाजा चुनाव की तारीखों के एलान से लगभग तीन महीने पहले ही यहां एक रणनीति के तहत अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इसके बाद लगातार कार्यकताओं को चुनाव के लिए अभी से सक्रिय किए जाने का काम तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है तथा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह भी देखने को मिल रहा है। 

विधायक प्रवास कार्यक्रम के तहत आज बिश्रामपुर मंडल में बैठक हुई, जहाँ बैठक को  संबोधित करते हुए विधायक अमित मंडल ने कहा कि केंद्र सरकार के कार्यों को लेकर कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं और अभी से ही सक्रिय रूप से काम में लग जाएं। उन्होंने इस दौरान पार्टी सांगठनिक गतिविधियों चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा एवं कार्यकताओं से महत्वपूर्ण सुझाव लिए।
 
विधायक अमित मंडल ने वर्गवार अनूसूचित जाति अनुसूचित जनजाति पिछड़ा वर्ग सभी वरिष्ठ अनुभवी और युवा कार्यकर्ताओं से अलग अलग चर्चा कर कैसे चुनाव में जीत हो इस पर विचार मंथन किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि जो गलतियां पिछले दो बार से हम करते आ रहे हैं उन गलतियों से सबक लेकर कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को बदलना है। प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र को यहां के विधायक ने अपनी निष्क्रियता से 50 साल पीछे धकेल दिया है।  श्री अग्रवाल ने कहा कि पार्टी ने भूलन सिंह के रूप में एक सरल व सहज प्रत्याशी दिया है,उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया  कि भाजपा विधायक बूथ के कार्यकताओं के मंशानुरूप काम करेंगे।  

कार्यक्रम को प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी भूलन सिंह मरावी ने भी संबोधित कर कार्यकर्ताओं से आशीर्वाद लिया और सहयोग की अपील की। स्वागत भाषण राजेश यादव व मंच संचालन सूरज सेठीव आभार व्यक्त मंडल महामंत्री सतीश तिवारी  ने किया। 

कार्यक्रम में मंडल सह प्रभारी दुर्गा शंकर जायसवाल जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल, दीपेन सिंह चौहान, पूरन यादव, गंगासागर जैसवाल, बुझन राम, रामनारायण जायसवाल, मथुरा प्रसाद गुप्ता, अनिल मिश्रा, भगवान मिश्रा, राघवेंद्र दुबे, विनय तिवारी, नंदू राजवाड़े, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, रुक्मणी सिंह, ज्योति सिंह, निर्मला यादव, अर्चना लकड़ा, राजेश पाठक, दीना यादव, रुचि चौधरी, हृदय राजवाड़े,शंकर राजवाड़े, उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news