महासमुन्द

ओडिशा से महासमुंद के रास्ते कार में 80 किलो गांजा ले जाते 2 पकड़ाए
05-Sep-2023 3:06 PM
ओडिशा से महासमुंद के रास्ते कार में 80 किलो गांजा ले जाते 2 पकड़ाए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 5 सितंबर।
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह की संघोड़ा पुलिस और साइबर टीम ने ओडिशा से 80 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 20 लाख महासमुंद के रास्ते परिवहन करते 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोपी इनोवा कार के पीछे डिक्की से 80 पैकेटों में गांजाा लेकर महासमुंद छत्तसीगढ़ होते महाराष्ट्र जा रहे थे। 

पुलिस अधीक्षक को मुखबिर से सूचटना मिली थी कि ओडिशा से अवैध मादक पदार्थ गांजे का बड़ी खेप एक सफेद रंग की इनोवा कार में महासमुंद होते हुये महाराष्ट्र की ओर जाने वाला है। पुलिस अधीक्षक ने तत्काल सायबर सेल एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस टीम को त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।

टीम ने महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच शरिू की। 
जांच के दौरान ओडिशा की ओर से इनोवा कार आते दिखी। उक्त कार को एनएच 53 रोड दिनेश ढाबा के सामने ग्राम गनियारीपाली के पास घेराबंदी कर रोका गया। वाहन में 2 व्यक्ति सवार थे। उन्होंने पुलिस को अपना नाम पता मोहन पांडुरंगी गुलघाणी उम्र 23 वर्ष जिला वर्धा महाराष्ट्र तथा करन सिध्दार्थ फुलमाणी उम्र 24 वर्ष साकिन सावली वर्धा महाराष्ट्र बताया। 
महाराष्ट्र से ओडिशा जाने आने की वजहों पर संदेह करते हुए टीम ने कार की तलाशी ली। उनकी इनोवा कार के पीछे डिक्की में खाखी रंग के टेप से छोटे-बड़े पैकट टेपिंग किया हुआ 80 पैकेट मिला। जिसे बाहर निकालकर खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा भरा हुआ था। गांजे का कुल वजन 80 किलो था। संदेहियों को मादक पदार्थ गांजा रखने, परिवहन करने के संबंध में नोटिस देकर वैध दस्तावेज पेश करने कहा गया। दोनों के पास किसी प्रकार का दस्तावेज नहीं थी। 

अत: वाहन में अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर आरोपियों को गिरफ्तार कर 80 किलो ग्राम गांजा कीमती लगभग 20 लाख रुपए, इनोवा कार कीमती 10 लाख, 2 नग मोबाइल 10 हजार, नगदी रकम 2500 रुपए कुल कीमती लगभग 30 लाख रुपए कीमती सामान बरामद कि ए गए। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि गांजा ओडि़शा से लाकर महाराष्ट्र में बिक्री करने ले जा रहे थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 20 ख एनडीपीएस के तहत थाना सिंघोडा में कार्रवाई की गई। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news