सूरजपुर

कृष्ण जन्माष्टमी समारोह पर कई आयोजन
17-Sep-2023 10:44 PM
कृष्ण जन्माष्टमी समारोह पर कई आयोजन

उदयपुर, 17 सितंबर। बरगाह राउत समाज ब्लॉक ईकाई उदयपुर सरगुजा के द्वारा ग्राम पलका में श्री कृष्ण जन्माष्टमी समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन में बरगाह राउत सामाज भगवान श्री कृष्ण जी को अपना अराध्य देव मानकर कार्यक्रम को बड़े धूमधाम से मनाया।

कार्यक्रम एक सप्ताह तक चला, जिसमें विविध कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मटका फोड़, शिवशक्ति मानस मण्डली खम्हरिया द्वारा रामायन पाठ, डीजे और राउत नाचा के माध्यम से लाठी खेल का कला दिखा कर राउत सामाज ने लोगों को मन-मोह कर रखा।

कार्यक्रम में लोगों ने राउत नांचा का बहुत प्रशंसा किया। राउत नाचा अब विलुप्त के कगार पर है सरगुजा जिला के उदयपर में इस समारोह के माध्यम से झांकी देखने को मिला ।

कार्यक्रम में युवा समिति पलका के सभी पदाधिकारी, सदस्यों, ग्रामवासी, सहित बरगाह सामाज ब्लॉक ईकाई उदयपुर के सैकड़ों महिला-पुरूष सक्रिय रहे। जिसमें सिदरू राउत, जनक राउत, नैहर साय, चेतन राउत, शिव शंकर राउत, धरम सिंह राउत, नान साय राउत, देव साय राउत, सिदयानंद राउत, राम कुमार राउत, सोनु राउत, बहादूर राउत, तिलक, बैगा राउत, रमेशर राउत, नैहर साय राउत, प्रकाश देव राउत, महेन्द्र कुमार राउत, मनोज कुमार राउत, पप्पू राउत, हुलन राउत, संतोष, महेश राउत, गोपाल राउत, धनेश्वर राउत, भिमा राउत, राजेश ने विशेष सहयोग प्रदान किये।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news