रायपुर

पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा शहर जिला ने किए कई आयोजन
17-Sep-2023 10:52 PM
पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा शहर जिला ने किए कई आयोजन

किसानों, श्रमवीरों के सम्मान व रक्तदान कर मनाया मोदी जन्मोत्सव

रायपुर, 17 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के73वें जन्मदिवस पर देश भर में विभिन्न कार्यक्रम किए गए। इसी कड़ी के भाजपा शहर जिला के अलग अलग मोर्चा प्रकोष्ठों ने  विभिन्न आयोजन किए। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे कान्दुल से गई जहां किसान सम्मान समारोह  में बड़ी संख्या में स्थानीय किसान उपस्थित रहे ।उन सभी में प्रधानमंत्री के प्रति विश्वास और समर्पण स्पष्ट झलक रहा था। उसके पश्चात  व्यापार प्रकोष्ठ ने मेकाहारा में फल वितरण किया। 

सुबह 11.30 बजे ही भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा विश्वकर्मा सम्मान समारोह रखा । जिसमे निर्माण के आधार काहे जाने वाले श्रमिको का सम्मान किया गया।साथ ही प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी के विश्वकर्मा सम्मान समारोह का सीधा प्रसारण भी देखा गया। जिसमे क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और संगठन महामंत्री पवन साय भी उपस्थित थे ।
दोपहर 12 बजे युवा मोर्चा ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। साथ ही मोटर साइकल रैली , वृद्धाश्रम में उपयोगी वस्तुओं का वितरण महिला मोर्चा द्वारा , अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा कुष्ठ बस्ती में फल वितरण , दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, बिरगांव में रक्त शिविर का आयोजन किया गया। इसमे 70 से अधिक यूनिट रक्तदान प्राप्त हुआ।  सिविल लाइन मंडल ने यज्ञ कराया। इसमें क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल , संगठन मंत्री पवन साय , प्रदेश मंत्री किशोर महानंद प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता, शहर  अध्यक्ष जयंती पटेल संजय श्रीवास्तव, महामंत्री रमेश ठाकुर, सत्यम दुआ भाजयुमो प्रदेश प्रभारी अलोक डंगस, राजीव अग्रवाल, गौरी शंकर श्रीवास, अमित साहू, गोपी साहू, मनीष चंद्राकर,संजय तिवारी, अमित महेश्वरी तुषार चोपड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष होरीलाल देवांगन, हरिओम साहू, बबलू शर्मा,उर्मिला देवांगन, जुगल वर्मा, रोशन देवांगन,गौतम साहू, राजेश रिछारिया, प्रिंस सिंह परमार,रूपा कुर्रे फुलमनी सोनवानी, माधव झा, सुरेंद्र साहू, सुनील साहू, वेद प्रकाश देवांगन, कुंदन श्रीमती सीमा साहू ,पश्चिम बंगाल के  विधायक अनूप शाहा जी, तेलीबांधा मंडल अध्यक्ष सुनील कुकरेजा जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मिली बैनर्जी,सुषमा निर्मलकर, विद्या पांडे, गायत्री नवरंगे, रजनी शेडगे, तुलसी यादव, रंजना अंबोरे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news