रायपुर

बारनवापारा, गोमर्डा, भोरमदेव अभ्यारण्य अब रायपुर के नियंत्रण में
18-Sep-2023 6:18 PM
बारनवापारा, गोमर्डा, भोरमदेव अभ्यारण्य अब  रायपुर के नियंत्रण में

रायपुर, 18 सितंबर।  राज्य सरकार ने बारनवापारा, गोमार्डा और भोरमदेव अभ्यारण्य के प्रशासकीय नियंत्रण में बड़ा अहम बदलाव किया है। यह बदलाव छह महीने में ही किया गया है। इससे पहले बीते अप्रैल में एक बदलाव किया गया था। वन विभाग से पीसीसीएफ के नाम जारी आदेश अनुसार बारनवापारा और भोरमदेव अभ्यारण्य डीएफओ बलौदाबाजार, कवर्धा के स्थान पर संचालक जंगल सफारी रायपुर के अधीन होंगे। इसी तरह से गोमर्डा अभ्यारण्य  डीएफओ रायगढ़ के बजाए संचालक अचानकमार बायोस्फियर रिजर्व बिलासपुर के नियंत्रण में होगा। अब स्थानीय डीएफओ का नियंत्रण नहीं होगा।

इसलिए सरकार इनसे संचालन मंत्री मो. अकबर भी संतुष्ट नहीं थे। बलौदाबाजार के डीएफओ का अधिकार छीन लिया गया है। क्योंकि ध्यान नहीं दिया जा रहा था।  विकास की कमी नजर आ रही थी। कहा जा रहा है कि अब रायपुर के अधीन किए जाने से विकास पर सीधे राजधानी की नजर होगी। वहीं पर्यटकों के लिए  बार में  भ्रमण की बुकिंग अब रायपुर से हो सकेगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news