रायपुर

किसान सभा की राज्य समिति पुनर्गठित, संजय पराते संयोजक
18-Sep-2023 7:00 PM
किसान सभा की राज्य समिति  पुनर्गठित,  संजय पराते संयोजक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 सितंबर। 
अखिल भारतीय किसान सभा से संबद्ध छत्तीसगढ़ किसान सभा की राज्य समिति का पुनर्गठन किया गया है। यह पुनर्गठन किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव वीजू कृष्णन तथा संयुक्त सचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी अवधेश कुमार की उपस्थिति में किया गया। 

वीजू कृष्णन ने देश में जारी कृषि संकट, संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर पर चल रहे देशव्यापी किसान आंदोलन और उसमें किसान सभा की भूमिका तथा आगामी आंदोलनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा छत्तीसगढ़ में भी किसान सभा और संयुक्त किसान मोर्चा को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि च्च्हर गांव में किसान सभा और किसान सभा मे हर किसानज्ज् के नारे पर अमल करके ही संगठन और किसान आंदोलन को मजबूत किया जा सकता है।

17 सदस्यीय संयोजन समिति के संयोजक संजय पराते और सह संयोजक ऋषि गुप्ता और वकील भारती चुने गए हैं। संयोजन समिति के अन्य सदस्य हैं : सी पी शुक्ला, दिल साय नागेश (सरगुजा), माधो सिंह, कपिल पैकरा (सूरजपुर), कृष्ण कुमार लकड़ा, बिफन नागेश (बलरामपुर), विशाल वाकड़े, सुधार सिंह (मरवाही), प्रशांत झा, जवाहर सिंह कंवर (कोरबा), वनमाली प्रधान (रायगढ़), के के साहू (रायपुर), शांत कुमार (दुर्ग)।
किसान सभा संयोजन समिति की बैठक में फरवरी 2024 में राज्य सम्मेलन आयोजित करने और इसके पहले जिला सम्मेलन और निचली इकाईयों के सम्मेलन संपन्न करने का निर्णय लिया गया। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news