सूरजपुर

ब्लॉक स्तरीय सेवादल कार्यकारिणी विस्तार में सभी ने फिर से भूपेश सरकार लाने लिया शपथ
18-Sep-2023 8:47 PM
ब्लॉक स्तरीय सेवादल कार्यकारिणी विस्तार में सभी ने फिर से भूपेश सरकार लाने लिया शपथ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
प्रतापपुर,18 सितंबर।
ब्लॉक स्तरीय सेवादल कांग्रेस के कार्यकारिणी विस्तार कार्यक्रम का आयोजन प्रतापपुर विकासखंड के भैसामुंडा में  सेवादल के जिलाध्यक्ष छत्तरलाल सांवरे, जनपद अध्यक्ष जगत लाल आयाम, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रामदेव जगते, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनिल कुशवाहा के मुख्य अतिथियों में आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम में सभी कार्यकारिणी के पदों में  बैठने वाले कार्यकर्ताओं को नियुक्ति प्रमाण पत्र एवं शपथ दिलाया गया। सभी ने एक साथ मिलकर छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की सरकार लाने की शपथ ली।

इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए  जनपद  अध्यक्ष जगत लाल आयाम ने कहा की हमारी भूपेश बघेल की सरकार छत्तीसगढ़ में हर वर्ग के लिए बेहतर कार्य कर रही है। युवाओं, किसानों, बेरोजगारों के लिए कई योजनाओं के साथ देखकर कम कर रही है। महिलाओं के लिए  स्वयं सहायता समूह के माध्यम से रिपा योजना प्रारंभ कर उनकी उन्नति के लिए कार्य कर रही है।इस दौरान नवनियुक्त प्रदेश सचिव रामदेव  जगते ने कहा कि मैं निरंतर पार्टी के लिए कार्यकर्ता रहूंगा आगे भी भूपेश सरकार को लाने के लिए निरंतर प्रयास करता रहूंगा। मैं एक प्रत्याशी के रूप में भी आवेदन दिया हूं और मुझे कांग्रेस पार्टी के ऊपर पूर्ण विश्वास है, जिसे भी कांग्रेस पार्टी द्वारा उम्मीदवार बनाया जाएगा उसे हम सब मिलकर विजय दिलवाएंगे।

 जिला अधयक्ष छत्तर लाल संवारे ने कहा सेवादल कांग्रेस  कांग्रेस की रीढ़ के हड्डी है। हम  कार्यकर्ता  के लिए हमेशा खड़े है। हम सब मिल के एक बार फिर से छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढिय़ा सरकार भूपेश बघेल की सरकार दिलाने की शपथ लेते हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news