रायपुर

कुश्ती के उस्ताद से कन्हैयालाल कसार
18-Oct-2023 7:30 PM
कुश्ती के उस्ताद से कन्हैयालाल कसार

रायपुर, 18 अक्टूबर। रायपुर कान्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के निर्माता स्व. श्री कन्हैयालाल कसार उस्ताद की 21वीं पुण्य तिथि मनाई जाएगी। उस्ताद का 70 वर्ष की आयु में शुक्रवार 18 अक्टूबर 02 को रात्रि 9.30 मिनट पर स्वर्गवास हुआ। आपका जन्म सत्ती बाजार रायपुर में हुआ था। आपके पिता जी का नाम श्री दयाराम कसार तथा माता का नाम श्रीमति मुलिया बाई था। आपके पिता दयाराम कसार पहलवान थे। उन्हीं का अनुसरण करते हुए सत्तीबाजार व्यायाम शाला में प्रतिदिन 5 से 6 घण्टे व्यायाम कर पहलवान एवं कुश्ती के उस्ताद बन गये। और इस शहर एवं अन्य राज्यों में खुब नाम कमाएॅं। आपकी पत्नि का नाम श्रीमती मनोरमा कसार था।  कन्हैयालाल जब 9 वर्ष के थे तभी उनके पिता का देहान्त हो गया। तब बड़े भाई मात्र 11 वर्ष के थे। वह 9 वर्ष की उम्र से ही सत्ती बाजार व्यायाम शाला जाने लगे थे। आज से 80 वर्ष पूर्व जब छूआछूत का काफी बोलबाला था, उस समय भी सभी जाति, धर्म के लोगों को कुश्ती सिखाते थे। घर में जब वे जाते उनकी माता  उन्हें बाहर से स्नान कर घर में कदम रखने को कहती थी। 90 वर्ष पूर्व रायपुर शहर में 7 व्यायाम शाला थे जैसे बढ़ई पारा, बंजारी चौक, जैतु साव मठ, दन्तेश्वरी, शुक्रवारी बाजार, जोरापारा, नयापारा आदि। आपके गुरू स्व. आलोपी पहलवान थे जो उन्नांव जिले के जाने माने कुश्ती के उस्ताद थे। कुश्ती के प्रति रूझान को देखकर  आलोपी पहलवान ने स्व. कन्हैयालाल कसार को कुश्ती के अनेकों दांव पेंच सिखाए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news