रायपुर

उफ गर्मी: 11 बजे तक पारा 39 तक चढ़ा, कल हो सकती है एक-दो जगह बारिश
26-Apr-2024 9:01 PM
उफ  गर्मी: 11 बजे तक पारा 39 तक चढ़ा, कल हो सकती है एक-दो जगह बारिश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 26 अप्रैल। राजधानी में एक बार फिर से गर्मी बढऩे लगी है। चिलचिलाती धूप और गर्मी से लोग परेशान हो गए है। हालाकि कुछ दिन पहले मौसम में बदलाव से राहत मिली जरूर थी, लेकिन मौसम में शुक्रवार की सुबह से गर्मी एक बार फिर अपना तेवर दिखाने लगी है। राजधानी में 11 बजे तक तापमान 39 डिग्री के आसपास रहा वहीं दिन चढऩे के साथ तापमान भी बढऩे लगा है। मौसम विज्ञानी की माने तो द्रोणिका के प्रभाव से मौसम में बदलाव हुआ था। जो अब गर्मी अपना असर दिखाना शुरू कर दी है। वहीं मई के शुरूआत में भीषण गर्मी के आसार है।

मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ दक्षिणी ईरान के ऊपर 3.1 किलोमीटर से 9.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मध्य मध्यप्रदेश के दक्षिणी भाग में 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

एक द्रोणिका/हवा की अनियमित गति मध्य मध्यप्रदेश के दक्षिणी भाग से दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में अभी भी बंगाल की खाड़ी से नमी का प्रवेश हो रहा है।

प्रदेश में कल 27 अप्रैल को मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है, फिर भी एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा होने की संभावना बनी हुई है। अधिकतम तापमान में वृद्धि का क्रम बने रहने की संभावना है किंतु विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश के कुछ जिलों में हल्के बादल रह सकते हैं।

गर्मी में जल संकट

मौसम में बदलाव के चलते तापमान बढऩे लगा है। इस भीषण गर्मी के प्रकोप से तालाबों का जल स्तर घट गया। शहर में भी इसका असर देखा जा सकता  है। राजधानी के कई वार्डो में जल संकट होने लगा है वहीं निगम प्रशासन इस संकट से निपटने शहरवासियों को टैकरों से जल की आपूर्ति की जा रही है।

लू का खतरा

प्रदेश में गर्मी का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में लोग इससे बचने एसी और कूलर का सहारा ले रहें हैं। घर से बाहर काम पर निकलने लोग गर्मी से बचान के लिए स्कार्फ, गमछा और छतरी लेकर आवाजाही कर रहे हैं। लोगों को इस मौसम घर से बाहर निकलने में लू का खतरा सता रहा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news