जशपुर

88 क्विंटल धान जब्त
08-Jan-2024 8:43 PM
88 क्विंटल धान जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जशपुरनगर, 8 जनवरी। खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में शासन के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से धान उपार्जित किया जा रहा है। साथ ही अवैध धान के परिवहन को रोकने जिला प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है।

कलेक्टर डॉ.रवि मित्तल के निर्देशन में जिले के अन्य राज्यों से लगे सीमावर्ती इलाकों में बेरियर बनाया गया है। जहां चेक पोस्ट पर 24 घण्टे ड्यूटी करने हेतु राजस्व, खाद्य एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। कलेक्टर द्वारा सभी को जिम्मेदारीपूर्वक अपना कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिए गए है।

इसी कड़ी में खाद्य विभाग की उडऩ दस्ता दल द्वारा मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाते हुए जशपुर विकासखण्ड के लोदाम में खाद्य निरीक्षक अजय प्रधान द्वारा अवैध धान परिवहन करते हुए 4 गाडिय़ों से कुल 88 क्विंटल धान जब्त किया गया है। इन गाडिय़ों में गुमला, लोहरदगा झारखण्ड से जशपुर लाते हुए धान जब्त कर लोदाम पुलिस चौकी की सुपोर्दगी में दिया गया। इनमें कुल इनमें पिकअप क्रमांक जे.एच.01 बी.एस. 0297 में चालक शाबिर शाह से 21 क्विंटल धान, लोहरदगा झारखण्ड से जशपुर लाते हुए पिकअप क्रमांक जे.एच.01 एफ.जी. 9758 में चालक जितेन्द्र यादव से 23 क्विंटल धान, पिकअप जे.एच. 01 एफ.ई. 5221 में चालक दयाशंकर यादव से 22 क्विंटल धान एवं पिकअप क्रमांक जे.एच.01 ई.एस. 8728 में चालक अर्जुन यादव से 22 क्विंटल धान जब्त की कार्रवाई की गई है।

उल्लेखनीय है कि जशपुर जिले की सीमा झारखण्ड एवं ओडिशा से लगे होने से अवैध धान को जिले के उपार्जन केन्द्रों में खपाया जाने का प्रयास किया जा सकता है। बेरियर पर तैनात कर्मचारियों द्वारा मुस्तैदी से कार्य किया जा रहा है। इस हेतु आने वाली गाडिय़ों पर नियमित निगरानी रखा जा रहा है। साथ ही कच्चे रास्तों एवं पगडंडियों पर भी नजर रखी जा रही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news