सरगुजा

आम चुनाव को लेकर अजय-पवन आज सरगुजा के कार्यकर्ताओं की लेंगे बैठक
29-Jan-2024 8:48 PM
आम चुनाव को लेकर अजय-पवन आज सरगुजा के कार्यकर्ताओं की लेंगे बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 29 फरवरी। भाजपा पदाधिकारियों की सरगुजा लोकसभा स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को अंबिकापुर में होगी। यह जानकारी देते हुए भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल एवं भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मुख्य आतिथ्य एवं कैबिनेट मंत्रीश्याम बिहारी जायसवाल, विधायक बिलासपुर अमर अग्रवाल, सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव के विशिष्ट आतिथ्य तथा भाजपा सरगुजा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता में भाजपा सरगुजा लोकसभा की बैठक 30 जनवरी को भाजपा कार्यालय संकल्प भवन अम्बिकापुर में दोपहर 12 बजे से आहुत की गई है।

बैठक में सरगुजा लोकसभा अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय पदाधिकारी भाजपा, राष्ट्रीय मोर्चा पदाधिकारी भाजपा, प्रदेश पदाधिकारी भाजपा/प्रदेश प्रवक्ता, जिला अध्यक्ष-महामंत्री भाजपा, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, संभाग प्रभारी-सह प्रभारी/ जिला प्रभारी-सह प्रभारी, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा के जिला अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, लोकसभा के प्रभारी/संयोजक, सहसंयोजक, विधानसभा के प्रभारी/संयोजक आमंत्रित हैं।

सरगुजा लोकसभा स्तरीय बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने समस्त अपेक्षित भाजपा पदाधिकारीयों को समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news