सरगुजा

आरटीआई पर शोध, अधिवक्ता सोनी को डॉक्टरेट
30-Jan-2024 1:13 PM
आरटीआई पर शोध, अधिवक्ता सोनी को डॉक्टरेट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 30 जनवरी।
अधिवक्ता डी के सोनी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ ने विद्या वाचस्पति (डॉक्टरेट) की उपाधि प्रदान की है। छत्तीसगढ़ से यह उपाधि प्राप्त करने वाले वे प्रथम व्यक्ति हैं।

नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में 28 जनवरी को आयोजित सम्मान समारोह में सोनी को यह उपाधि केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति पद्मश्री डॉ अरविंद कुमार के हाथों से दी गई। कार्यक्रम में कथा वाचक का दीपा मिश्रा, दुर्गा के पर्यावरणविद् डॉक्टर विश्वनाथ पाणिग्रही, विद्यापीठ की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष डॉ किरण बोन्गले, केरल के प्रतिनिधि श्री कुमार एन. सहित अनेक शिक्षाविद् , लेखक, साहित्यकार विधि तथा पर्यावरण के क्षेत्र के विद्वान उपस्थित थे। सोनी ने कहा है कि यह उपाधि उन्हें सूचना के अधिकार विषय पर किए जा रहे कार्यों के कारण मिला है। उक्त विषय पर उनका शोध आगे भी जारी रहेगा।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news