जशपुर

जीवन में संघर्षों की प्रतिमूर्ति हैं जागेश्वर-रायमुनि भगत
30-Jan-2024 9:25 PM
जीवन में संघर्षों की प्रतिमूर्ति हैं जागेश्वर-रायमुनि भगत

विधायक ने पद्मश्री मिलने पर दी बधाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जशपुरनगर, 30 जनवरी। किसी कठिन काम को जब कोई संघर्षों के साथ पूरा करे तो वह इतिहास बनकर दूसरों को प्रेरणा प्रदान करता है। ऐसे ही संघर्षों की प्रतिमूर्ति जागेश्वर यादव ने विशेष पिछड़ी जनजाति के उत्थान के लिए काम करके पद्मश्री तक का मुकाम हासिल किया है। उक्त बातें जशपुर विधायक रायमुनि भगत ने कहीं।

 उल्लेखनीय है कि पद्मश्री अवार्ड की घोषणा के बाद पहली बार जागेश्वर  जशपुर विधायक रायमुनि भगत से मिलने पहुंचे थे।

 जशपुर विधायक रायमुनि भगत ने पद्मश्री से सम्मानित होने वाले जागेश्वर  से मुलाकात कर उन्हें बधाई शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

उन्होंने बताया कि जब वे जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं तब भी वे जागेश्वर यादव के बेहद करीब रहीं। उन्होंने जागेश्वर के संघर्षों को बेहद करीब से देखा है।

 जशपुर जिले में ही नहीं बल्कि समूचे छत्तीसगढ़ में बिरहोर जनजाति के लिए उन्होंने ऐसा कार्य किया है जिसने हम सबके लिए एक नई प्रेरणा दी है। विधायक रायमुनि भगत ने जागेश्वर से प्रेरणा लेकर विशेष पिछड़ी जनजाति के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर उस पर कार्य करना शुरु कर दिया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news