रायपुर

कांकेर, जीपीएम जिले में कई जगहों पर झमाझम बारिश, राजधानी में दिनभर रही बदली
25-Feb-2024 7:35 PM
कांकेर, जीपीएम जिले में कई जगहों पर झमाझम बारिश, राजधानी में दिनभर रही बदली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 फरवरी। पिछले पांच दिनों से हो रही भविष्यवाणी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिर बदला गया है। कल रात कांकेर आसपास और जीपीएम (गौरेला-पेंड्रा-मरवाही)  जिले में शनिवार शाम रात  कई जगहों पर तेज बारिश हुई। अमरकंटक में भी बादल बरसे हैं, जिससे इलाके में ठंड बढ़ गई है। इनमें नगरी में 12.8, पेंड्रा रोड 2.4, चारामा 13.4, नरहरपुर में 8.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने रायपुर सहित सभी संभागों में 24 से 26 फरवरी तक अलर्ट जारी किया है। दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक प्रदेश में अगले 48 घंटों में दिन और रात के तापमान में कोई विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं। इसके बाद सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में 2 से 3 डिग्री तापमान में गिरावट होगी। बस्तर संभाग को छोडक़र सभी संभाग में मौसम शुष्क रहेगा।सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में एक सिस्टम है, जो समुद्र तल से 0.9 किलो मीटर ऊपर स्थित है। शुक्रवार को सबसे ज्यादा दुर्ग में 33.6 डिग्री तापमान डोंगरगढ़ में रहा। वहीं, सबसे कम सरगुजा में 12.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। रायपुर में रात का तापमान सामान्य से ऊपर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रात का तापमान भी औसत से 2 डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 26 फरवरी को जिले के एक दो स्थानों पर बारिश की संभावना है। आज का तापमान 32 डिग्री और 20 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

सरगुजा संभाग में दिन का तापमान सामान्य से कम रिकॉर्ड किया गया। अंबिकापुर का न्यूनतम पारा 12.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। 25 फरवरी को सरगुजा और जशपुर में हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं, 26 फरवरी को संभाग के सभी जिलों में बारिश होगी। सिस्टम बनने के कारण दिन का तापमान गिर सकता है।

बिलासपुर में अधिकतम तापमान औसत से कम रहा है। यहां रात का तापमान सामान्य रहा, जबकि दिन का पारा 30.8 डिग्री रहा। जिले में रात का तापमान 17.9 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 25 फरवरी को रायगढ़ और कोरबा जिले में हल्की बूदां-बांदी के आसार हैं। वहीं, 26 फरवरी को बिलासपुर संभाग के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक आज और कल बस्तर संभाग के सभी जिलों में हल्की बूंदा-बांदी के आसार हैं। आज बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर में बारिश की संभावना है। वहीं, 25 फरवरी को बस्तर संभाग के सभी जिलों में बारिश का अनुमान है। जगदलपुर में दिन का तापमान 32 डिग्री रिकॉर्ड किया गया,  जो औसत से 1 डिग्री कम रहा। वहीं, रात का तापमान 19.1 डिग्री रहा जो औसत से 3 डिग्री ज्यादा रहा। गौरैला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले में दिन का तापमान औसत से 2 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। यहां दिन का तापमान 27.2 डिग्री रहा। वहीं, रात का तापमान 12.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news