रायपुर

इस साल ग्रीष्मकाल 92 दिनों का
01-Mar-2024 8:21 PM
इस साल ग्रीष्मकाल 92 दिनों का

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 मार्च। इस वर्ष गर्मी के दिन यानी ग्रीष्मकाल मार्च से मई तक यानी 92 दिनों का होगा। इस दौरान दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी अधिक रहेगा। और इन तीन महीनों में वर्षा भी सामान्य से अधिक हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार केवल उत्तर-पधिम, उत्तर-पूर्व, मध्य और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ एक कुछ क्षेत्रों को छोडक़र, जह ाँ अधिकतम तापमान के सामान्य से लेकर सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। सीजन  के दौरान, देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान के सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। मार्च 2024 में मासिक अधिकतम तापमान के प्रायद्वीपीय, पूवोत्तर और पधिम-मध्य भारत के अधिकाांश क्षेत्रों और उत्तर-पश्चिम भारत के कई क्षेत्रों में सामान्य से अधिक ने की संभावना है। दूसरी ओर, पूर्व और पूर्व-मध्य भारत के अधिकांश हिस्सां में अधिकतम तापमान के सामान्य से लेकर सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। देश के अधिकाांश धिस्सां में माधसक (मार्च 2024) न्यूनतम तापमान के सामान्य से अधिक रिने की संभावना है, केवल धिमालय के साथ-साथ कुछ एक क्षेत्रों को छोडक़र, जहां न्यूनतम तापमान के सामान्य से लेकर सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। मार्च 2024 के दौरान पूरे देश में औसत वर्षा सामान्य से अधिक (दीर्घावधि औसत रहने की  संभावना है।

कल उत्तर छत्तीसगढ़ में होगी बारिश

एक पश्चिमी विक्षोभ उपरि हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में उत्तर पश्चिमी अफगानिस्तान तथा उसके आसपास, 3.8 किलोमीटर से 12.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इससे प्रेरित एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पश्चिम राजस्थान और उसके लगे पाकिस्तान के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। कल  2 मार्च को एक- दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है ।वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: उत्तर छग रहने की सम्भावना है ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news