रायपुर

संजीव ठाकुर सम्मानित
20-Mar-2024 6:54 PM
संजीव ठाकुर सम्मानित

रायपुर, 20 मार्च। चिंतक, लेखक, कवि, स्तंभ कार संजीव ठाकुर को उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ अरुण साव द्वारा साहित्य वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए सम्मानित किया गया। (आलेख लेखन, समाचार पत्रों में प्रकाशन के लिए गोल्डन बुक का वर्ल्ड रिकॉर्ड ) रायपुर, देश के नमचीन कवि, लेखक, चिंतक, स्तम्भकार संजीव ठाकुर को गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड से सादे समारोह में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव द्वारा गोल्डन बुक का वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी ने कहा लेखक, कवि एक तपस्वी की तरह होता है और लेखन कार्य किसी भी कष्ट साध्य साधना से काम नहीं है, हर व्यक्ति के लिए हर समय साहित्य लेखन अथवा कविता लिखा जाना संभव नहीं हो सकता है इसके लिए एक विशेष मन: स्थिति की आवश्यकता होती है उन्होंने कहा की साहित्य में संपादकीय आलेख लिखकर विश्व कीर्तिमान बनाना एक अद्भुत किंतु कष्ट साध्य कार्य है लेकिन यह दुरुह कार्य लेखक कवि संजीव ठाकुर ने बखूबी किया,विश्व रिकॉर्ड की बधाई देते हुए भविष्य में इसी तरह विश्व रिकार्ड बनाने की अनंत शुभकामनाएं भी दी।इस मौके पर गोल्डन बुक की प्रतिनिधि सोनल राजेश शर्मा भी उपस्थिति थीं। उल्लेखनीय है कि  संजीव ठाकुर द्वारा 20 अक्टूबर 2020 से 24 जनवरी 2024 तक देश के अनेक प्रतिष्ठित लोकप्रिय तथा अग्रणी समाचार पत्रों में 12432 आलेखों का निरंतर प्रतिदिन लेखन व प्रकाशन किया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news