रायपुर

श्रीकांत वर्मा पर दिल्ली में जीतेश्वरी ने सराहना बटोरी
29-Mar-2024 9:01 PM
श्रीकांत वर्मा पर दिल्ली में जीतेश्वरी ने सराहना बटोरी

रायपुर, 29 मार्च। दिल्ली में दो दिवसीय आयोजन युवा 2024 के पहले दिन रायपुर की युवा समीक्षक जीतेश्वरी ने श्रीकांत वर्मा पर अपना आलेख प्रस्तुत किया। अपने इस आलेख में जीतेश्वरी ने श्रीकांत वर्मा की कविताओं पर एक समीक्षात्मक टिप्पणी प्रस्तुत की।

जीतेश्वरी ने पहले दिन ही हिंदी के सुप्रसिद्ध कवि श्रीकांत वर्मा पर अपना सारगर्भित आलेख प्रस्तुत किया। जीतेश्वरी के इस आलेख को हिंदी के वरिष्ठ कवियों तथा समीक्षकों द्वारा विशेष रूप से सराहा गया। इस अवसर पर श्रीकांत वर्मा की पुत्रवधु अंका वर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित थीं।

 इस आयोजन में हिंदी के सुप्रसिद्ध कवि समीक्षक विजय कुमार, अरुण कमल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, ज्योतिष जोशी, आशुतोष कुमार, संजीव कुमार, विष्णु नागर और अरुण देव जैसे हिंदी के वरिष्ठ कवि समीक्षक उपस्थित थे।

श्रीकांत वर्मा के सुपुत्र अभिषेक वर्मा तथा पुत्रवधु श्रीमती अंका वर्मा ने जीतेश्वरी को अपने आवास पर आमंत्रित किया, और रचनावली के आठ खंड भेंट कर उसे सम्मानित भी किया।

जीतेश्वरी का मानना है कि रजा न्यास द्वारा आयोजित यह यादगार आयोजन च्युवा 2024’ देश भर के युवाओं के लिए एक उपलब्धि है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news