रायपुर

केजरीवाल के समर्थन में 31 को दिल्ली में प्रदर्शन, प्रदेश के कार्यकर्ता रवाना
29-Mar-2024 9:02 PM
केजरीवाल के समर्थन में 31 को दिल्ली में प्रदर्शन, प्रदेश के कार्यकर्ता रवाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 मार्च। आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री, अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तारी के विरोध में 31 मार्च को रामलीला मैदान नई दिल्ली में प्रदर्शन का आयोजन किया है।

प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा ने बताया है कि इस रैली का नेतृत्व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, वरिष्ठ नेता गोपाल राय,व महासचिव संदीप पाठक सहित दिल्ली सरकार के वरिष्ठ नेता व मंत्री करेंगे। वे आंदोलनकारी की सभा को संबोधित करेंगे। आज प्रात: 11 बजे रायपुर से हमसफर, गोंडवाना एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति ट्रेन से पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, विजय गुरूबक्षाणी, नंदन कुमार सिंह, एम एम  हैदरी, प्रद्युमन शर्मा, राजेंद्र सिंह, लक्ष्मण सेन, जगन्नाथ महिलांग, कार्तिक निषाद, शुभम वर्मा, हरिशंकर नौरंगे, भुवनेश्वर सिंह डहरिया, कमल महान, प्रदेश कोषाध्यक्ष जशबीर सिंह, प्रवक्ता प्रियंका शुक्ला, अभिषेक मिश्रा के नेतृत्व में ट्रेन से रवाना हुए। श्री झा ने न्यायपालिका के प्रति साधुवाद ज्ञापित करते हुए श्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तारी अवधि में भी मुख्यमंत्री बने रहने की सुविधा प्रदान करने के लिए न्यायपालिका के प्रति आभार व्यक्त किया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news