सरगुजा

समाजसेविका बाचमुनी यादव का सम्मान
01-Apr-2024 8:18 PM
समाजसेविका बाचमुनी यादव का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,1 अप्रैल।
कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने  वरिष्ठ समाज सेविका बाचमुनी यादव का सम्मान किया।

भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला सरगुजा द्वारा महिला विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, राजेश अग्रवाल विधायक अम्बिकापुर, प्रबोध मिंज विधायक लूण्ड्रा, सांसद प्रत्याशी चिंतामणि महराज, ललन प्रताप सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष,महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, वरिष्ठ अनील सिंह मेजर,अम्बिकेश केशरी, अरूणा सिंह, परशुराम राम सोनी, संवाद प्रमुख, संतोष दास,पार्षद मंजुषा भगत एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य की उपस्थिति में भाजपा की वरिष्ठ विशेष आमंत्रित सदस्य एवं यादव समाज, जन जागृति संरक्षक बाचमुनी यादव को समाज सेवा हेतु शाल, श्रीफल एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम मे समाजिक सम्मेलन पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम अम्बिकापुर में समाज प्रमुखों का भी सम्मान हुआ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news