रायपुर

सीएम हाउस के आसपास कुत्तों का आतंक, भूख हड़ताल की चेतावनी
22-Apr-2024 8:39 PM
सीएम हाउस के आसपास कुत्तों का आतंक, भूख हड़ताल की चेतावनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 अप्रैल। सिविल लाईन इलाके में मुख्यमंत्री निवास के आसपास के रहवासी कुत्तों के आतंक से परेशान हैं। कुत्तों को पकडऩे के लिए निगम प्रशासन से गुहार भी लगाई है लेकिन इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हाल यह है कि  सिविल लाईन रेसीडेंस एसोसएशन के पदाधिकारियों ने भूख हड़ताल की धमकी भी दी है।

न सिर्फ सिविल लाईन बल्कि शहर में कुत्तों का आतंक बढ़ रहा है। रोजाना कुत्ते के काटने से पीडि़त लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। आवारा कुत्तों पर काबू पाने के लिए नगर निगम से गुहार भी लगाई गई है लेकिन प्रशासन ने इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

सिविल लाईन पॉश इलाके में कुत्तों का आतंक और बढ़ा है। लोग मार्निंग-इवनिंग वॉक के लिए नहीं निकल पा रहे हैं। बच्चों को कई बार कुत्ते दौड़ा चुके हैं। नगर निगम में बकायदा कुत्तों को पकडऩे के लिए टीम भी बनी हुई है। मगर यह टीम दोपहर 2 बजे तक ही सक्रिय रहती है। जबकि कुत्ते सुबह या फिर रात में ज्यादा घूमते हैं। न सिर्फ सिविल लाईन बल्कि सुंदरनगर, लाखेनगर, कबीरनगर इलाके के लोग भी आवारा कुत्तों से परेशान हैं। सिविल लाईन रेसीडेंस एसोसिएशन के चेयरमेन और वरिष्ठ भाजपा नेता अंजय शुक्ला ने जल्द ही कुत्तों को पकडऩे की दिशा में कोई कदम नहीं उठाए जाने पर भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी

दी है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news