रायपुर

रायपुर प्रेस क्लब में लगा नया वाटर कूलर
22-Apr-2024 9:34 PM
रायपुर प्रेस क्लब में लगा नया वाटर कूलर

विमल महिला मंडल भैरव सोसाइटी की भेंट

रायपुर, 22 अप्रैल। भगवान महावीर के जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में विमल महिला मंडल भैरव सोसाइटी ने रायपुर प्रेस क्लब को नया वाटर कूलर भेंट किया है। वॉटर कूलर का उद्घाटन रविवार को प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर, भगवान महावीर जन्म कल्याणक समिति के अध्यक्ष जितेंद्र गोलछा, सदस्य अमर बरलोटा, कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल, विमल महिला मंडल भैरव सोसाइटी की अध्यक्ष हर्षिता टाटिया और सदस्यों ने किया।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान विमल महिला मंडल की सदस्यों ने नारे व जयकारों के माध्यम से भगवान महावीर के संदेशों से अवगत कराया। रायपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारी व सदस्यों ने विमल महिला मंडल का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर  प्रिया लोढ़ा, कोकिला सुराना, ममता सुराना, संगीता लुणावत, प्रीति दुग्गड़, पायल गोलछा, राजकुमारी बाफना, स्वाति बाघमार, पूजा लुणावत, प्रेस क्लब के पदाधिकारी, कार्यकारिणी मेम्बर और सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news