बलरामपुर

प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था अत्यंत चिंताजनक- पारसनाथ
18-Jun-2024 8:23 PM
प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था अत्यंत चिंताजनक- पारसनाथ

बलौदाबाजार हिंसा के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजपुर,18 जून।
प्रदेश कांग्रेस के आह्वान एवं जिला कांग्रेस के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर द्वारा प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था एवं बलौदाबाजार में हुई घटना के विरोध में धरना-प्रदर्शन कर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपा।

धरना प्रदर्शन के दौरान पूर्व संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े ने कहा कि प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था अत्यंत चिंताजनक है और जो कुछ भी प्रदेश में लगातार घटनाएं घट रही हैं वह भाजपा के नीतियों का परिणाम है।

कार्यक्रम को पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम ने संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व की कांग्रेस की सरकार ने सुशासन व्यवस्था कायम करके दिखा दी थी, परंतु वर्तमान में अपराधिक गतिविधियों के अलावा नक्सली गतिविधियां भी बढ़ गई हैं और प्रदेश में अपराध चरम पर है।

कार्यक्रम को ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष लालसाय मिंज, नीरज तिवारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने किया और कहा कि सरकार को कठोर निर्णय उठाकर आम जनता को राहत देनी होगी अन्यथा प्रदेश भर में आंदोलन और तेज होंगे। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जिला प्रवक्ता सुनील सिंह ने किया।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष खोरेन खलखो महामंत्री जितेंद्र गुप्ता सत्येंद्र पांडेय सुदामा राजवाड़े,बृजेश मिश्रा, दयाशंकर, अर्जुन यादव लक्ष्मी सोनी, मनोज अग्रवाल, दोमनिक एक्का,विभु जायसवाल, प्रेम रजक  उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news