कोण्डागांव

न्यायालय परिसर में योगाभ्यास
21-Jun-2024 9:55 PM
 न्यायालय परिसर में योगाभ्यास

कोण्डागांव, 21 जून। जिला एवं सत्र न्यायालय कोण्डागांव में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।

उत्तरा कुमार कश्यप, प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के मार्गदर्शन एवं उनकी उपस्थिति में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर परिवार न्यायालय परिसर के प्रांगण में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम का मां सरस्वती की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।  जिला न्यायाधीश के द्वारा मानव जीवन में योगा का महत्व बताते हुए योग के माध्यम से सभी को स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दिये। लखन लाल पटेल अधिवक्ता (योग शिक्षक) एवं उनके योग साथियों के द्वारा समय प्रात: 7  से 8.30  बजे तक लगातार 25 से 30 अलग- अलग आसन कराये गए।

योग प्रशिक्षक के द्वारा संयमित व्यायाम संयमित आहार एवं संयमित आराम के महत्व को भी समझाया गया और योग को अपने जीवन की दिनचर्या का भाग बनाने के संबंध में जानकारी दी गई। योगाभ्यास कार्यक्रम के पश्चात पौष्टिक आहार का वितरण  किया गया।

इस अवसर पर उत्तरा कुमार कश्यप प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोण्डागांव, प्रिशिंला पॉल होरो, अपर सत्र न्यायाधीश कोण्डागांव,  कमलेश कुमार जुर्री, अपर सत्र न्यायाधीश (स्नञ्जस्ष्ट) पॉक्सो कोण्डागांव,  यशोदा नाग, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोण्डागांव, शिव प्रकाश त्रिपाठी, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोण्डागांव, गायत्री साय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव एवं समस्त अधिवक्तागण/कर्मचारीगण व पैरालीगल वालिंटियर्स उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news