कोण्डागांव

भाजपा सदस्यता अभियान में शामिल हुईं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी
25-Sep-2024 9:51 PM
भाजपा सदस्यता अभियान में शामिल हुईं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 25 सितंबर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, कोंडागांव विधायक लता उसेंडी  बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बीजापुर जिले के भैरमगढ़ पहुंची। भाजपा बीजापुर द्वारा भैरमगढ़ मंडल में आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक व वरिष्ट भाजपा नेता संजय लुंकड़ ने क्षेत्र के देवतुल्य कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के साथ लता उसेंडी  का पुष्प गुच्छ, फूल मालाओं से ऐतिहासिक  स्वागत किया।

भाजपा के शीर्ष नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सदस्यता अभियान को और मजबूती से गति प्रदान कर सफल और ऐतिहासिक बनाने कहा। केंद्र की मोदी सरकार, प्रदेश की साय सरकार की देशहित, जनहित योजनाओं को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने को कहा।

इस अवसर पर  बूथ, शक्ति केंद्र, मंडल, जिला और प्रदेश स्तर के भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनमानस मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news