गरियाबंद

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनी
26-Sep-2024 3:38 PM
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनी

नवापारा-राजिम, 26 सितंबर। एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नवापारा मंडल के द्वारा नगर के हृदय स्थल बस स्टैंड में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, नवल साहू, प्रसन्न शर्मा, बॉबी चावला, परदेसी साहू, कमलेश कहार सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news