गरियाबंद

गांधी जयंती पर गांधी मैदान में होगा मेगा कार्यक्रम
27-Sep-2024 2:41 PM
गांधी जयंती पर गांधी मैदान में होगा मेगा कार्यक्रम

गरियाबंद, 27 सितंबर। भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान का शुभारंभ 2 अक्टूबर को किया जायेगा। इस संबंध में गरियाबंद के गांधी मैदान में मेगा कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।  यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से आयोजित की जायेगी। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत के सीईओ को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपे है। मेगा कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। साथ ही हितग्राहियों को सामग्री वितरण भी की जायेगी। कलेक्टर ने सभी विभागों को समन्वय कर कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिये है।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news