गरियाबंद

भाजयुमो द्वारा मोर बूथ, मोर अभियान के तहत बनाए जा रहे सदस्य
26-Sep-2024 4:09 PM
भाजयुमो द्वारा मोर बूथ, मोर अभियान के तहत बनाए जा रहे सदस्य

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 26 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हैं सदस्यता अभियान के तहत बुधवार 25 सितंबर को अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती अवसर पर क्षेत्रीय विधायक इंद्र कुमार साहू के मार्गदर्शन में गोबरा नवापारा के वार्ड क्रमांक 20 बूथ क्रमांक 239 में मोर बुथ, मोर अभियान कार्यक्रम के तहत सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई।

इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद किया गया। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा ने कहा कि श्रद्धेय दीनदयाल उपाध्याय जी हम सभी के आदर्श पुरुष और मार्गदर्शक हैं जिन्होंने हम सबको एकात्म मानववाद और अंत्योदय का पाठ पढ़ाया आज उनके बताए रास्ते पर चलकर हम सभी लोगों की उन्नति के लिए काम कर रहे हैं,उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हमें नगर एवं ग्रामीण अंचल के हर वार्ड के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर हमें ज्यादा से ज्यादा भाजपा के सदस्य बनाना है।

इस अवसर पर भाजयुमो द्वारा मंडल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में एवं नवापारा शहर के घरों में घूम-घूम कर लोगो को भाजपा का सदस्य बनाया जा रहा है, जिसमें प्रमुख रूप से भाजयुमो अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य मुकुंद मेश्राम, संजय साहू ,भूपेंद्र सोनी, दुकालू चक्रधारी, महामंत्री सिंटू सौरभ जैन, सभी कार्यकर्ता सदस्य बनाने में लगे हुए हैं।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news