गरियाबंद

धमनी में मोर बूथ, मोर अभियान
27-Sep-2024 2:40 PM
धमनी में मोर बूथ, मोर अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 27 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हैं सदस्यता अभियान के तहत अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा नेत्री देवकी साहू के नेतृत्व में क्षेत्रीय विधायक रोहित साहू के मार्गदर्शन में ग्राम धमनी बूथ क्रमांक 105 में मोर बूथ, मोर अभियान कार्यक्रम के तहत सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद किया गया।

बुथ प्रभारी देवकी साहू ने कहा कि श्रद्धेय दीनदयाल उपाध्याय जी हम सभी के आदर्श और मार्गदर्शक हैं जिन्होंने हम सबको एकात्म मानववाद और अंत्योदय का पाठ पढ़ाया आज उनके बताएं रास्ते पर चलकर हम सभी लोगों की उन्नति के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हमें नगर एवं ग्रामीण अंचल के हर वार्ड के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर हमें ज्यादा से ज्यादा भाजपा के सदस्य बनाना है। ग्राम पंचायत धमनी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान में अश्वनी राधेश्याम साहू सरपंच धमनी, नंद कुमार विश्वकर्मा, बूथ अध्यक्ष रामानंद ध्रुव, चेतना साहू, ईश्वरी साहू, अशोक साहू, रामकुमार साहू, गोवर्धन पटेल, पोषण साहू, निरंजन साहू, झड़ी राम साहू, भोला राम कन्नोजे, महेंद्र कुमार कोसले, पवन कुमार साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news