रायपुर

हिंदी को जल्द मिले राष्ट्र भाषा का दर्जा, रिटायर्ड अफसरों ने मनाया हिंदी दिवस
27-Sep-2024 7:28 PM
हिंदी को जल्द मिले राष्ट्र भाषा का दर्जा, रिटायर्ड अफसरों ने मनाया हिंदी दिवस

रायपुर, 27 सितंबर। गुरुवार को गायत्री मंदिर परिसर समता कॉलोनी में समता चौबे कॉलोनी रिटायर्ड अधिकारी संगठन ने हिंदी पखवाड़ा का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गायत्री मंदिर के मुख्य ट्रस्टी आरडीए रायपुर के पूर्व अध्यक्ष श्याम बैस, सेवा निवृत्त अफसर दुर्गेश मिश्रा,पी एन तिवारी रिटायर्ड आईपीएस, डॉ. अंजनी कुमार शुक्ला पूर्व अध्यक्ष विवि  विनियामक आयोग एवं कवि संजीव ठाकुर थे।

श्याम बैस ने कहा हिंदी राष्ट्रीय समरसता तथा एक जुटता की सर्वमान्य भाषा है। दुर्गेश मिश्रा ने कहा हिंदी को जल्द से जल्द राष्ट्रभाषा का दर्जा दिया जाए। संजीव ठाकुर ने कहा की हिंदी तेजी से वैश्विक भाषा बनने की ओर अग्रसर हो रही है। कार्यक्रम का संचालन डॉ.अंजनी कुमार शुक्ला एवं संयोजन अशोक तिवारी पूर्व संयुक्त कलेक्टर एवं राजेंद्र सिंह ठाकुर पूर्व मत्स्य अधिकारी ने किया। पी एन तिवारी, संजय शर्मा ने भी अपने विदेश भ्रमण का यात्रा वृतांत सुनाया। इस अवसर पर चंद्रकांत पांडे, डॉक्टर दिनेश चंद तिवारी,डॉक्टर अखिलेश त्रिपाठी, एफसीआई के पूर्व अधिकारी योगेंद्र श्रीवास्तव एवं अन्य रिटायर्ड अधिकारी तथा समता चौबे कॉलोनी के निवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news