रायपुर

खारून में बहा छात्र दूसरे दिन भी नहीं मिला, खुड़मुड़ी तक ढूंढ आए गोताखोर
27-Sep-2024 7:34 PM
खारून में बहा छात्र दूसरे दिन भी नहीं मिला, खुड़मुड़ी तक ढूंढ आए गोताखोर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 सितंबर। गुरूवार को खारुन नदी में बहे 9 वीं के छात्र बहे का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। मुजगहन पुलिस, एसडीआरएफ के गोताखोर की मदद से   सर्चिंग जारी रखे हुए है।

जानकारी के मुताबिक कल ईश्वर वर्मा (14) घर से करीब साढ़े 9 बजे बैग लेकर स्कूल जाने के लिए निकला था। कुछ देर बाद वह कॉपी भूल गया हूं, कहकर वापस घर आ गया। इसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ निकल गया।

बताया जा रहा है कि ईश्वर वर्मा स्कूल न जाकर गुरूवार  दोपहर 12 बजे दोस्तों के कहने पर नदी में नहाने चला गया। सभी लडक़े नदी में नहाने के बाद वापस निकलने की तैयारी में थे। इसी दौरान ईश्वर गहरे पानी में चला गया। और  ईश्वर की कुछ देर बाद पानी में  हलचल बंद हो गई। दोस्तों ने फौरन डॉयल-112 को सूचना दी। मुजगहन पुलिस और गोताखोर आधे घंटे में मौके पर पहुंचे। इन्होंने  बताया कि दोपहर 1 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक हमने  खोजने सर्चिंग ऑपरेशन चलाया।

शुक्रवार सुबह साढ़े 7 बजे से सर्च कर रहे है। मौके पर करीब 10 लोगों की टीम  हाई स्पीड बोट के अलावा ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ   खोज रहे हैं।थाना प्रभारी आशीष राजपूत ने बताया कि ईश्वर साहू बोरियाखुर्द का रहने वाला है। साढ़े 11 बजे तक लाश नहीं मिल पाई है। टीम तलाशी अभियान में करीब 3 किलोमीटर में स्थित खुड़मूड़ा घाट तक गई है। सर्चिंग जारी है।

ईश्वर साहू के पिता राजकुमार साहू  बोरियाकला के एक कॉलोनी में सिक्योरिटी गार्ड  हैं। उनका कहना है कि ईश्वर को पानी से डर लगता था। उसे तैरना भी नहीं आता था। वह दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया, फिर डूब गया।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news