बेमेतरा

हिमकल्याणी ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट भूमिका निभाई है - विजय
28-Sep-2024 2:57 PM
हिमकल्याणी ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट भूमिका निभाई है - विजय

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 28 सितंबर। छत्तीसगढ़ कलार समाज तहसील इकाई ने नगर पंचायत दाढ़ी में समाजिक भवन में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विजय सिन्हा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष बेमेतरा, विशेष अतिथि मोहन सिन्हा, बिंदिया जायसवाल जिला अध्यक्ष, मंडलेश्वर अशोक जायसवाल  राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त करने पर कलार समाज की गौरव बेटी हिमकल्याणी सिन्हा को सम्मानित किया गया।

समाज प्रमुखों ने कहा की हिमकल्याणी सिन्हा के समान से पूरे समाज गौरवविन्त महसूस कर रहा है। विजय सिन्हा ने कहा कि हिमकल्याणी सिन्हा शिक्षा ने क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट भूमिका निभायी है। जिसके परिणाम के राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों समानित हुई है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को यह फर्ज निभाना है कि सभी अपने बच्चों को शिक्षा के मुख्यधारा से जोड़े, तभी समाज का विकास होगा। साथ ही समाज से 10 वीं 12वी में उत्कृष्ट अंक पाने वाले बच्चों को भी समानित किया गया। इस अवसर पर ललित सिन्हा, सोमप्रकाश सिन्हा, केशरी नंदन सिन्हा, बाहरी सिन्हा, रघुनंदन सिन्हा, मंजू सिन्हा, पिंकी जायसवाल, अर्चना जायसवाल, परस राम सिन्हा, दीपक सिन्हा, रूपेंद्र सिन्हा सहित सभी समाज से पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news