महासमुन्द

सत्ता में आते ही अधिकारी-कर्मचारियों की मांगों को भूल गई भाजपा सरकार-राशि
28-Sep-2024 3:37 PM
सत्ता में आते ही अधिकारी-कर्मचारियों की मांगों को भूल गई भाजपा सरकार-राशि

महासमुंद, 28 सितंबर। शुक्रवार को कर्मचारी फेडरेशन द्वारा अपनी मांगों को लेकर लोहिया चौक में आयोजित धरने को नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने धरना स्थल पहुंच कर समर्थन दिया।

कर्मचारियों के आंदोलन को संबोधित करते हुए श्रीमती महिलांग ने राज्य की विष्णुदेव साय सरकार के खिलाफ  कहा कि कर्मचारी सरकार की रीढ़ की तरह है। ये सरकार की सभी योजनाओं को क्रियान्वयन कराने से लेकर लाभ दिलाने का कार्य करते है। आज उन्हीं कर्मचारियों को अपनी मांग के लिए सडक़ की लड़ाई लडऩी पड़ रही है। जबकि सत्ता में आने से पूर्व भाजपा के नेताओं ने उनकी हर मांगों का समर्थन करते हुए सत्ता में आने पर पूरा करने का आश्वासन दिया था। पर सत्ता में आते ही सरकार में बैठे नेता कर्मचारियों की मांगों को भूल गए। उन्होंने कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए भाजपा की साय सरकार से पूरा करने की मांग की।

 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news