धमतरी

पं. राजेश शर्मा के साथ भाजपाइयों ने सदस्यता अभियान चलाया
28-Sep-2024 4:47 PM
पं. राजेश शर्मा के साथ भाजपाइयों ने सदस्यता अभियान चलाया

 धमतरी, 28 सितंबर। जिले में भाजपा का सदस्यता अभियान लगातार चल रहा है। शुक्रवार को धमतरी के श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड और महंत घासीदास वार्ड में भाजपा ने सदस्यता अभियान चलाया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शशि पवार, पं. राजेश शर्मा, कविंद्र जैन, अरविंदर मुंडी और रोहितास मिश्रा प्रमुख रूप से मौजूद रहे। बस्ती में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष बीथिका बिस्वास, नम्रता पवार की टीम ने भी दोनों वार्डों का दौरा और जनसंपर्क किया। दोनों वार्डों से एक दिन में 100 नए सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता ली।

भाजपा नेता पं. राजेश शर्मा ने बताया कि शशि पवार के नेतृत्व में 2 वार्डों में सदस्य जोड़े गए। उन्होंने कहा कि पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों का भारत बनाने के लिए हम संत घासीदास बाबा के दिखाए रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं। भाजपा के सदस्यता अभियान से लगातार पार्टी-परिवार बढ़ रहा है।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news