धमतरी

मन की बात में भाषाओं को संरक्षित करने पर बल
30-Sep-2024 5:39 PM
मन की बात में भाषाओं को संरक्षित करने पर बल

नगरी, 30 सितंबर। प्रधानमन्त्री मोदी जी के मन की बात की 114वीं कड़ी का आज नगरी के वार्ड 7 में श्रवण किये। मन की बात सुनने के दौरान जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, अजजा मोर्चा जिला धमतरी जिलाध्यक्ष महेन्द्र नेताम, चेलेश्वरी साहू महिला मोर्चा मिडिया प्रभारी, रूचि राजपूत एवं राजकुमार राजपूत उपस्थित रहे। पीएम ने मन की बात की 114वीं कड़ी में प्रेरणाप्रद बात कही मन की बात को 10 साल हुए पूरे।

जल संरक्षण और स्वच्छता अभियान में शामिल होने का निवेदन। संथाली जनजाति के लोग संथाली भाषा बोलते हैं। भाषाओं को संरक्षित करने पर बल। भारत में 20 हजार भाषायें बोली जाती है। संथाली भाषा को संरक्षित करने रामजी तुडु ने अभियान चलाया है। एक पेड़ मां के नाम अभियान ने कमाल किया है। लोगों ने पौधा रोपण कर रिकार्ड कायम किया है। अमेरिका ने भारत के 300 कलाकृतियों को लौटाया है, हमें अपने विरासतों पर गर्व होना चाहिए।

 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news