धमतरी

झरिया गंधर्व समाज की मगरलोड में जिला स्तरीय बैठक
02-Oct-2024 2:45 PM
झरिया गंधर्व समाज की मगरलोड में जिला स्तरीय बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 2 अक्टूबर। धमतरी जिले की जिला झरिया गंधर्व समाज का जिला स्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष दीनदयाल गंधर्व की अध्यक्षता में मगरलोड क्षेत्र में रखा गया।

इस दौरान जिला झरिया गंधर्व समाज में समाजिक एकरुपता समाज की नीति नियमों का परिपालन सहित विभिन्न विषयो पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। साथ ही-दुगली की बहारराय प्राँगण में जिला स्तरीय महासम्मेलन मे पारित प्रस्तावो का विस्तार पूर्वक जानकारी भी दिया गया। प्रस्तावित समाजिक नियमावली के अनुरूप रहने का संकल्प भी लिया गया। बैठक की दौरान जिला सचिव वासुदेव मरकाम द्वारा आय -व्यय की विस्तार से समाजिक जनों को दिया गया। बैठक में विशेष रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष गणेशराम नगार्ची ने अपनी उद्बबोधन दौरान समाज को निरंतर आगे बढ़ाने के लिये विशेष सुझाव भी दिया गया। बैठक में तीनों क्षेत्र के अध्यक्ष सिहावा कुकरेल एवं मगरलोड का मार्गदर्शन सराहनीय रहा।  बैठक में विशेष रूप से उपस्थित पूर्व जिला सलाहकार शंकरलाल अध्यक्ष राजकुमार चालकी,मगरलोड क्षेत्र अध्यक्ष दुलार सिंह टान्डेश,संरक्षक रामकुमार सलाहकार -मोहन जालेश, बृजभूषण बघेल ,सेवाराम बघेल ,बसंत कुमार टान्डेश,देवनाथ, कोमल, प्रेमलाल,गन्नूराम, रामकृष्ण चंद्रवंशी जुगलाल,जीवनलाल, बीरबल सोनवानी,उत्तम शान्डिल्य ,गंगाराम बघेल, महेन्द्र जगत,ढेलूराम जगत,सहदेव मरकाम, बाबूलाल टान्डेश,लीलराम मंडावी,भूखन,कीर्तन नागेश,तुकाराम गनियार, पुनितराम गनियार,तोरण अर्जुन लाल,खोवाराम, जनक ,गोपाल,गौरसिन्ग, चम्पालाल,परसराम, प्रेमनारायण,मोहन,खेमचंद विष्णु ,हरिराम,भवनलाल, ललिता बाई,दुलारी बाई, महेश्वरी बाई,जानकी बाई, कौशल्या बाई,भूमिका बाई चमेली बाई,सुमित्रा बाई सहित बडी संख्या में समाजिक जन उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news