राजनांदगांव

क्वांर नवरात्र : आयुक्त ने सौंपा दायित्व
04-Oct-2024 3:12 PM
क्वांर नवरात्र : आयुक्त  ने सौंपा दायित्व

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 4 अक्टूबर।
कलेक्टर द्वारा बैठक में दिए गए निर्देश के अनुक्रम में 3 से 12 अक्टूबर तक आयोजित क्वांर नवरात्रि पर्व पर नगर निगम द्वारा पदयात्रियों की सुविधा के लिए बने पंडालों एवं शहर में मूलभुत सुविधा उपलब्ध कराने नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने निगम के अधिकारी-कर्मचारियों को दायित्व सौंपा है।

नगर निगम आयुक्त गुप्ता ने बताया कि क्वांर नवरात्रि मेें पदयात्रियों के लिए शहर में बने पंडालों एवं शहर में मूलभूत दायित्वों के निर्वहन के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को दायित्व सौंपा गया है। जिसके लिए सहायक अभियंता प्रणय मेश्राम को नोडल अधिकारी तथा उप अभियंता अनूप पाण्डे को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही सभी उप अभियंताओं को अलग-अलग प्रभार सौंपा गया है।

आयुक्त गुप्ता ने बताया कि 3 से 12 अक्टूबर तक नवरात्रि पर्व में पदयात्री पंडालों में सुबह 6 बजे से दूसरे दिन सुबह 6 बजे तक तीन पालियों में टैंकरों के माध्यम से पेयजल व्यवस्था एवं विद्युत व्यवस्था के लिए उप अधियंताओं की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही तीनों पालियों में साफ -सफाई के लिए स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा को सफाई व्यवस्था प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। स्वच्छता निरीक्षक एवं सफाई दरोगा इनके सहयोगी के रूप में कार्य करेंगे। इसी प्रकार डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्री मार्ग में प्रकाश व्यवस्था का दायित्व सहायक अभियंता प्रणय मेश्राम को सौंपा गया है। इनके सहयोगी उप अभियंता एवं लाईनमेन रहेंगे।

आयुक्त गुप्ता ने कहा कि उपरोक्त अधिकारी-कर्मचारी सौंपे गए दायित्वों का नोडल अधिकारी एवं उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में रहकर निर्वाहन करेंगे। उन्होंने कहा कि उपरोक्त कार्यों में लगाए गए अधिकारी-कर्मचारी आवश्यक सेवा संधारण नियम के अंतर्गत माने जाएंगे। सौंपे गए कार्यों का निर्वहन पर लापरवाही एवं उदासीनता पाए जाने की दशा में कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news