राजनांदगांव

पदयात्री सेवा पंडाल उद्घाटित
06-Oct-2024 3:49 PM
पदयात्री सेवा पंडाल उद्घाटित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 6 अक्टूबर। संस्कारधानी में मां बम्लेश्वरी के दर्शन को जाने वाले पदयात्रियों की सेवा हेतु पदयात्री सेवा पंडाल का उद्घाटन, देवी स्वरूप कन्याओं व अनेक संस्थाओं के सेवा प्रमुखों द्वारा भगवान शिव व मां दुर्गा की ढोल नगाड़ो के साथ की गई महाआरती पश्चात किया गया। आयोजन समिति संयोजक पंकज गुप्ता, सौरभ खंडेलवाल, राकेश ठाकुर, निकुंज सिंघल, योगेश साहू व सचिव सूरज गुप्ता ने बताया कि पदयात्री सेवा पंडाल के उद्घाटन में सनातन संस्कृति के अनुसार कन्याओं व अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष प्रज्ञा गुप्ता द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

अतिथियों में सेवा संस्थाओं के सूर्यकांत चितलांग्या, दीपक बुद्धदेव, डॉ. मिथलेश शर्मा, मन्नूलाल मोटलानी, गुरूमुख दास वाधवा, शरद गुप्ता, राजेश शर्मा, संदेश जैन, मधु खंडेलवाल, रामावतार जोशी समेत अन्य लोग शामिल थे। आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष महेश शर्मा, मनीष यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर अजय गुप्ता, विकास गुप्ता, कांति मौर्य, दीपा खंडेलवाल आदि सेवकगण उपस्थित थे। उक्त जानकारी आयोजन समिति के प्रवक्ता ईश्वर साहू ने दी।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news