महासमुन्द

पीएम किसान सम्मान निधि अंतर्गत जिले के सवा लाख किसानों को 27 करोड़ जारी
06-Oct-2024 4:07 PM
पीएम किसान सम्मान निधि अंतर्गत जिले के सवा लाख किसानों को 27 करोड़ जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 6 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 5 अक्टूबर को महाराष्ट्र के वाशिम जिले के वायगांव से किसान सम्मान निधि की 18 वीं किस्त जारी की। जिसके तहत देशभर के 9.4 करोड़ किसानों के बैंक खातों में कुल 20 हजार करोड़ रुपए डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई।

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दीवाली से पहले किसानों को 18 वीं किश्त की सौगात दी है। वही महासमुंद जिले के किसानों को भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि राशि का लाभ मिला। जिले के एक लाख 23 हजार 397 किसानों के खाते में 26 करोड़ 98 लाख रुपए डीबीटी के माध्यम से पहुंचा।

 पीएम किसान सम्मान कार्यक्रम का प्रसारण कृषि विकास किसान कल्याण एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग महासमुंद एवं कृषि विज्ञान केन्द्र भलेसर, महासमुंद के संयुक्त तत्वावधान में कृषि विज्ञान केन्द्र भलेसर महासमुंद में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  योगेश्वर राजू सिन्हा, विधायक महासमुंद, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू, उप संचालक कृषि एफ आर कश्यप, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक एस के वर्मा, अधिष्ठाता डा.अनुराग तोमर, कृषि विश्व विद्यालय महासमुंद सहित आसपास ग्राम के महिला एवं पुरूष कृषक बड़ी संख्या में वर्चुअली शामिल हुए। 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news