रायपुर
रायपुर, 6 अक्टूबर। कल सेे स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। वैसे तो 5 अक्टूबर से ही स्कूल बंद होचुकें हैं। कई निजी स्कूल तो पिछले सप्ताह छमाही परीक्षाएं खत्म करने के बाद से छुट्टी दे दी है। कल से प्रदेश में दशहरा की छुट्टी रहेगी। 12 अक्टूबर तक प्रदेश में दशहरा अवकाश रहेगा। इससे संबंधित आदेश सरकार के शिक्षा विभाग की ओर से पहले ही जारी कर दिए गए थे। दशहरा के बाद इसी महीने में दिवाली की छुट्टी भी पड़ेगी। चलिए जानते हैं कब-कब स्कूलों में छुट्टी रहेगी। कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने दशहरा-दिवाली सहित अन्य अवकाशों का ऐलान किया था। इनमें से ज्यादातर छुट्टियां अक्टूबर महीने में ही पडऩे वाला है। सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 7 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक प्रदेश में दशहरा अवकाश रहेगा। वहीं दीपावली की चार छुट्टियां भी इसी महीने में होगी, जबकि दो छुट्टी अगले महीने यानि नंबर में रहेगी।