कोण्डागांव

पर्यावरण को लेकर शिविर आयोजित
17-Mar-2021 6:55 PM
 पर्यावरण को लेकर शिविर आयोजित

विश्रामपुरी, 17 मार्च। बड़े राजपुर जनपद पंचायत अन्तर्गत ग्राम पंचायत कोरगांव में जलवायु परिवर्तन एवं स्वास्थ्य को लेकर दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।

 शिविर में सरपंच एवं वार्ड पंचों की उपस्थिति अनिवार्य किया गया था साथ ही इसमें ग्रामीणों को आमंत्रित कर पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन से संबंधित जानकारी दी गई। जलवायु परिवर्तन से पर्यावरण बिगड़ता जा रहा है इसे रोकने के उपाय के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि पर्यावरण के नुकसान के चलते ही बेमौसम बारिश ,सूखा पडऩा, तापमान का बढऩा आदि परिवर्तन देखे जा रहे हैं। इसके अलावा प्राकृतिक आपदाओं का बढऩा, नदी नाले में अचानक बाढ़ आना या सूखा पडऩा, जलाशय एवं कुओं का जलस्तर का सूखना जलवायु एवं पर्यावरण का ही प्रभाव है।

पर्यावरण को बचाने के लिए उपाय के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके लिए दीवार लेखन नाटक रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा पॉलिथीन के बदले कागजों की थैलियों का उपयोग किया जाना चाहिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग बनाया जाना चाहिए खेती में रासायनिक खाद कीटनाशक के बजाय जैविक खेती को प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। इन उपायों के बारे में जानकारी दी गई। इस संबंध में कोर गांव इस प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित कोर गांव के सरपंच रामायण ध्रुव एवं नरेन्द्र जैन ने बताया कि ग्रामीणों ने रूचि लेते हुए दो दिन तक शिविर में भाग लिया तथा बताए गए उपायों पर अमल करने की बात कही।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news