कोण्डागांव

भाजपा से निष्कासित हुए जिपं सदस्य बालसिंह
17-Mar-2021 8:39 PM
 भाजपा से निष्कासित हुए जिपं सदस्य बालसिंह

कोण्डागांव, 17 मार्च। भाजपा ने 15 मार्च को जिला पंचायत सदस्य एवं पार्टी में जिला कार्यसमिति सदस्य का दायित्व निभा रहे बालसिंह बघेल को अनुशासनहीनता के चलते पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया।

बताया जाता है कि भाजपा कोण्डागांव जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा से मोबाइल पर वार्तालाप के दौरान उनसे अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेण्डी के विरुद्ध भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था। प्रदेश संगठन को इस अनुशासनहीनता की शिकायत प्राप्त होने उपरांत 23 दिसंबर 2020 को बालसिंह बघेल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जिसका जवाब प्रदेश संगठन को प्राप्त नहीं हुआ। अत: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने अनुशासनहीनता का हवाला देते बालसिंह बघेल को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news