कोण्डागांव

समाज के विकास के लिए संगठन जरुरी-मरकाम
17-Mar-2021 8:40 PM
 समाज के विकास के लिए संगठन जरुरी-मरकाम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 17 मार्च। कलार समाज बस्तर संभाग मुख्यालय जुगानीकलार में पंचवर्षीय महासभा व पंचवर्षीय संभागीय चुनाव का आयोजन किया गया। यह आयोजन 13 से 15 मार्च तक कोण्डागांव जिले की फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत जुगानीकलार के सामाजिक भवन में आयोजित किया गया। इस महासभा में बस्तर संभाग के कांकेर, कोण्डागांव, नगरी, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, राजनांदगांव सहित ओडिशा से भी हजारों स्वजाति बंधुओं का आगमन हुआ था।

 कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक मोहन मरकाम के आतिथ्य में संपन्न हुआ। अध्यक्षता संभागीय अध्यक्ष दिनेश पोया ने की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में संभागीय संरक्षक अमरसिंह कश्यप व सोनधर वैद्य, रवि घोष, झुमुक लाल दीवान रहे। मोहन मरकाम ने कहा कि, कलार समाज के लोग शिक्षा के क्षेत्र में कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, किसी भी समाज के विकास के लिए संगठन जरुरी है। साथ ही कलार समाज मुख्यालय जुगानी कलार भवन के बाउंड्री वाल के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की व इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए नगद 15 हजार रुपए प्रदान किया।

 आयोजन में कलार समाज द्वारा 14 मार्च को ब्लॉक, जिला व संभाग के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान नियमावली संसोधन मे महत्वपूर्ण चर्चा की गई। इस दौरान सभी कलार समाज कि लोगों ने समाज मे फैली कुरीतियों को सुधार व खर्चीली शादियों पर विशेष ध्यान देते हुए नियमावली के कुछ बिन्दुओं मे संशोधन किया। इस दौरान शादियों में वस्त्र वितरण को समाप्त किया गया। वहीं किसी की देहांत होने के बाद अंतिम संस्कार में कफ न की जगह शोकाकुल परिवार को राशि देने का निर्णय लिया गया। शादियों में लोगों द्वारा बर्तन टिकावन मे देने के बजाय अंशदान देने पर विचार किया गया। प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। साथ ही परिचय सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन रखा गया।

संभागीय चुनाव में दिनेश फिर से अध्यक्ष

संभागीय संरक्षक अमर सिंह कश्यप के नेतृत्व में चुनाव अधिकारी के रूप में महेंद्र पांडे, रामेश्वर बघेल, तुलसी पांडे, गजेंद्र पांडे, कमलेश नाग, कमलेश महावीर रहे। वहीं संपूर्ण कार्यक्रम में मंच संचालन गुप्तेश्वर बघेल व साथियों के द्वारा किया गया। गौरतलब हैं कि, संभागीय चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के लिए पुन: दिनेश पोया विजयी रहे। उपाध्यक्ष मे दक्षिण बस्तर से झुमक लाल दिवान, गजेंद्र सुरोजिया और उत्तर बस्तर कमल किशोर कश्यप, रामेश्वर पांडे को उपाध्यक्ष बनाया गया। महासचिव रमेश पांडे, कोषाध्यक्ष जागेश्वर सार्दुल को बनाया गया।

युवा प्रकोष्ठ से श्रवण, महिला प्रकोष्ठ नीरजा अध्यक्ष

महिला प्रकोष्ठ में सभी प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए नीरजा दिवान, उपाध्यक्ष चंपावती पांडे, यशोदा शार्दुल, सचिव उमेश्वरी नाग, सहसचिव पारेश्वरी बैध, सोनबती नाग। युवा प्रकोष्ठ में भी सभी प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए, जिसमें अध्यक्ष श्रवण कुमार बेसरा, उपाध्यक्ष महेन्द्र पांडे, अशोक कुमार सेठिया, सचिव सालेन्द्र पांडे, सह सचिव छबीलाल जैन को बनाया गया।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news