कोण्डागांव

सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष का कोण्डागांव में जोशीला स्वागत
18-Mar-2021 9:09 PM
 सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष का कोण्डागांव में जोशीला स्वागत

कोण्डागांव, 18 मार्च। सर्व आदिवासी समाज के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद सोहन पोटाई 17 मार्च को पहली बार कोण्डागांव पहुंचे। कोण्डागांव पहुंचने पर सोहन पोटाई का सर्व आदिवासी समाज के माध्यम से जोशीला स्वागत करते बाइक रैली निकालकर स्वागत किया गया।

छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद कांकेर लोकसभा के पूर्व सांसद सोहन पोटई का प्रथम बार 17 मार्च को कोण्डागांव जिला आगमन हुआ। केशकाल में सामाजिक पदाधिकारियों व सामाजिक सदस्यों के स्वागत उपरांत गुट्टा, पर्रा और नड़ी पर्रा की धुन के बीच मोटर साईकिल सवार लय्याह-लयोरों के गगन भेदी नारों के साथ रैली आगे बढ़ी, जगह जगह अपने प्रिय जननायक के स्वागत में लोग उमड़ पड़े सिंगनपुर, बहीगांव, फरसगांव, लंजोड़ा, मसोरा होते हुए काफिला कोण्डागांव प्रवेश किया और नारों से कोण्डागांव शहर गुंज उठा।

चौपाटी मैदान पहुंचकर सबसे पहले शहीद वीर नारायण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया,  िफर समारोह स्थल में विभिन्न सामाजिक पदाधिकारियों युवा प्रभाग, महिला प्रभाग, आदिवासी युवा छात्र संगठन द्वारा स्वागत के पश्चात अपने उद्बोधन में नवनियुक्त प्रांताध्यक्ष सोहन पोटई ने कहा कि, अब आदिवासी समुदाय पर अत्याचार करने वाले सावधान हो जाय।

पुलिस और प्रशासन सुधर जायें वरना हम अपने अधिकार की रक्षा के लिए हद से भी गुजर जायेंगे।

 समारोह में सर्व आदिवासी समाज कोण्डागांव के अध्यक्ष बंगाराम सोढ़ी, संरक्षक सीआर कोर्राम, हृदय मंडावी, आरएल नेताम, मनिहार मरकाम, सुरेश मरकाम, लक्ष्मीनाथ नेताम, महेश नाग, झिटकू मरकाम, धनसाय नेताम, सुकमन नेताम, शिवा नेताम, उमेश नाग, सतीश नेताम, आमेश नेताम, सुनील शोरी, वैभव कोर्राम, पीला मरकाम, जीवन नाग, जीवन नेताम, दसरू नेताम, सोमनाथ पोटई, त्रिनाथ नेताम, मनीष सोरी, पल्लवी नुरूटी, रमा मरकाम, रोशन गावड़े, फागेश्वर मंडावी, संजय शोरी, सकुन नेताम आदि उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news