धमतरी

टूलकिट विवाद, भाजपा का धरना-प्रदर्शन
22-May-2021 7:38 PM
 टूलकिट विवाद, भाजपा का धरना-प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 22 मई। प्रदेश भाजपा के आह्वान पर 21 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पर एफआईआर करने वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक दिवसीय वर्चुअल धरना-प्रदर्शन किया गया।

भाजपा मंडल नगरी द्वारा 21 मई को दोपहर 12 से 2 बजे तक सभी भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों के सामने धरना प्रदर्शन किया और कहा कि कांग्रेस के टूलकिट उजागर होने के बाद बौखलाहट में आकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस और सीएम भूपेश बघेल ने सत्ता का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित भाजपा नेताओं पर एफआईआर दर्ज करवाया है। जिसके विरोध में भाजपा के द्वारा सभी बूथों में तथा अपने घरों के बाहर कार्यकर्ताओं के द्वारा हाथों में भूपेश हमें भी करो गिरफ्तार नारा लिखे तख्ती लेकर धरना प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान धरना प्रदर्शन में भाजपा मंडल नगरी के अध्यक्ष मोहन नाहटा,जिला महामंत्री प्रकाश बैस, जिला मंत्री राजेन्द्र गोलछा,मंडल महामंत्री रामगोपाल साहू, महामंत्री हृदय साहू,पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष नंद यादव, विकल गुप्ता, प्रेमलता नागवंशी,जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम,नगर पंचायत अध्यक्ष आराधना शुक्ला,नागेन्द्र शुक्ला,अजय नाहटा,सहदेव साहू, विकास बोहरा,निखिल साहू,सुनील निर्मलकर, बलजीत छाबड़ा,सन्त कोठारी, अनिरुद्ध साहू, अश्वनी निषाद,दुर्गेश साहू,गुरु प्रसाद साहू,तुलसी साहू,अमर सिंह ध्रुव,राजेश गोसाईं, सुलोचना साहू,श्यामन्त बिसेन,अंचला यदु,रामेश्वरी साहू,संजय सारथी,कार्तिक विश्वकर्मा, हिम्मन सूर्यवंशी,डेविड ठाकुर,प्रतिमा देवांगन, तेजस्वनी साहू,हेमलता साहू,आरती गुप्ता, रेणुका ध्रुव,पूनम छाबड़ा,विनीता कोठारी,चेलेश्वरी साहू सहित अनेकों कार्यकर्ता अपने घरों से भूपेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन में शामिल हुए।

 छत्तीसगढ़ भाजपा एवं जिला भाजपा नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा मंडल बेलरगांव द्वारा एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। जिसमें भाजपा मंडल बेलरगांव अध्यक्ष अकबर कश्यप,मडंल महामंत्री मनोहर मानिकपुरी,जनपद उपाध्यक्ष हुमिंत लिमजा,अनुसुचित जनजाति मोर्चा मडंल अध्यक्ष उमेंद मरकाम,जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष शेखर अडिल, युवा मोर्चा मडंल अध्यक्ष मौर्यधवज सेन,मडंल कोषाध्यक्ष भुवनदास मानिकपुरी,किसान मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य उमेंश साहू, युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी केशांत गुप्ता, युवा मोर्चा कार्यालय प्रभारी कलेशवर साहू,डिकेश सेन, रूपेश नेताम उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news